3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार विधान परिषद चुनाव : नीतीश, मोदी, राबड़ी निर्विरोध निर्वाचित, 6 सदस्य पहली बार चुने गए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 उम्मीद्वार निर्विरोध चुने गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 Apr 2018, 7:41 PM IST

बिहार विधान परिषद के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सदस्य

नई दिल्ली । बिहार विधान परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 उम्मीद्वार निर्विरोध चुने गए हैं। सभी प्रत्‍याशियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र दिए गए। बता दें कि बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के सिर्फ 11 उम्मीद्वारों ने ही नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 6 उम्मीद्वार पहली बार जीत कर विधान परिषद पहुंच रहे हैं।

किस पार्टी से कितने उम्मीद्वार जीते

आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद के लिए 11 उम्मीद्वारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) से सीएम नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो और खालिद अनवर उम्मीद्वार थे जबकि भाजपा ने प मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और संजय पासवान को उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि बिहार विधान परिषद के लिए कांग्रेस ने प्रेमचंद्र मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया था।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसिन उम्मीद्वार थे तो वहीं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी को उम्मीदवार बनाया गया था। बता दें कि संतोष मांझी को राजद का समर्थन प्राप्त था।

सीटों को लेकर बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा और जेडीयू के बीच बनी सहमति, जदयू के खाते में 4 सीट

पहली बार 6 सदस्य पहुंचे विधान परिषद

आपको बता दें कि 6 उम्मीद्वार पहली बार निर्वाचित होकर बिहार विधान परिषद में पहुंचे हैं। जिसमें संजय पासवान, प्रेमचंद मिश्र, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर, खुर्शीद मोहसिन और संतोष शामिल हैं। गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो रहा है, जबकि नरेंद्र सिंह को छह जनवरी, 2016 को अयोग्य करार दिए जाने से एक सीट खाली हुई है।

बिहार विधान परिषद चुनाव: नीतीश और सुशील मोदी ने दाखिल किया नामांकन, 26 अप्रैल को मतदान