
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को चौथे चरण की वोटिंग जारी है। भारी संख्या में मतदाता वोट करने के लिए अपने घरों से निकले हैं। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुल नौ चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। अभी तक तीन चरणों की वोटिंग छिटपुट घटनाओं के बीच समाप्त हो चुका है।