6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Parliament Monsoon Session : पक्ष-विपक्ष लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में दें योगदान – ओम बिरला

ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सांसदों से सदन का सुचारू और निर्बाध संचालन में सहयोग देने का अनुरोध किया है। प्रह्लाद जोशी ने प्रश्न काल और निजी विधेयक को स्थगित करने का प्रस्ताव सदन में रखा।

2 min read
Google source verification
Om Birla

ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सांसदों से सदन का सुचारू और निर्बाध संचालन में सहयोग देने का अनुरोध किया है।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा पर चीन के साथ तनाव और कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र ( Parliament Monsoon Session ) शुरू हो गया है। हालांकि लोकसभा का संचालन सत्र शुरू होने के कुछ देर के बाद कल तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सदस्यों से संसदीय कार्यों के संचालन में सहयोग की अपील की है।

सहयोग की अपील

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सांसदों से सदन का सुचारू और निर्बाध संचालन में सहयोग देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही सदन का संचालन भी प्रभावी व व्यवस्थित तरीके से हो पाएगा।

संसद का निर्बाध संचालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बिरला

सदन चर्चा के लिए तैयार

उन्होंने कहा कि संसद देश के नागरिकों की भावनाओं, आशाओं व अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार है। इसलिए पक्ष और विपक्ष दोनों को लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में दें योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि सभी दलों के सांसद संवैधानिक मूल्यों की अभिवृद्धि में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

हिंदी दिवस की बधाई

इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से भरे इस देश में सभी भारतीय भाषाओं की उन्नति सुनिश्चित करने के लिए सभी मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

Parliament Monsoon Session : PM मोदी बोले - जवानों के साथ खड़ी है संसद, विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोटने का लगाया आरोप

लोकतंत्र के खिलाफ

वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रश्न काल और निजी विधेयक को स्थगित करने का प्रस्ताव सदन में रखा। उनके इस प्रस्ताव को काग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अंग्रेजों के समय से चली आ रही थी। आजादी के 73 साल बाद में इसे बंद भी इसे नहीं किया गया। इस बार सरकार ने प्रश्नकाल को स्थागित को लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है।

आपको बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र में भारत—चीन सीमा पर गतिरोध, कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके और आर्थिक मंदी, नई शिक्षा नीति, रफाल व अन्य मुद्दे छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज राज्यसभा के उपसभापति के लिए वोट भी डाले जाएंगे। उप सभापति पद के लिए जेडीयू के हरिवंश और आरजेडी के मनोज झा बतौर प्रत्याशी मैदान में हैं।