31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में फिर तोड़ी गई पेरियार की मूर्ति, जांच शुरू

इस घटना से इलाके में तनाव को मिल सकता है बढ़ावा पुदुक्‍कोट्टई में एक साल के अंदर ये दूसरी घटना 2018 में केरल, असम और त्रिपुरा में भी हुईं थी ऐसी घटनाएं  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 8 Apr 2019, 10:31 AM IST

periyar

तमिलनाडु के पुदुक्‍कोट्टई में फिर तोड़ी गई पेरियार की मूर्ति, जांच शुरू

नई दिल्‍ली।लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के अरन्‍थांगी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने पेरियार रामास्वामी की प्रतिमा तोड़ दी। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए स्‍थानीय नेता इस मामले को तूल दे सकते हैं। स्‍थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को इस मामले में सतर्क रहने को कहा है।

NIA के सामने आज पेश होंगे अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक

एक साल पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

बता दें कि मार्च, 2018 में तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में पेरियार की मूर्ति को तोड़ दिया गया था। एक साल पहले इस घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। पेरियार की मूर्ति तोड़ने के बाद भाजपा ने आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिया नया नारा ‘अब होगा न्याय’

केरल और असम में हुई थी मूर्तियों से छेड़छाड़

2018 में इस घटना के कुछ दिनों बाद केरल में भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर लगे चश्मे को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। इसके अलावा असम में भी मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसके अलावा तमिलनाडु में नमक्कल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई, एमजी रामचंद्रन व थनतई पेरियार को भगवा कपड़े पहना दिए थे।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

राजनीति