3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को संबोधित, 2022 तक हर परिवार के पास होगा अपना घर

पीएम मोदी ने कहा कि हमले अपने आप से वादा किया है कि 2022 तक भारत के हर परिवार के पास अपना आशियाना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Jun 2018, 11:26 AM IST

pm

fgfg

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लाभार्थियों से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। पीएम ने कहा कि यह योजना महज ईंट या गारे की योजना नहीं है, बल्कि यह लोगों के सपनों को सच कर दिखाने और जीवनस्तर को बढ़ावा देने की योजना है। लाभार्थियों को संबोंधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने आप से वादा किया है कि 2022 तक भारत के हर परिवार के पास अपना आशियाना होगा।

अमरीका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्याभ्यास पर भड़का किम जोंग-उन, वादाखिलाफी का आरोप

जसवंत सिंह की हालत देख आडवाणी हुए भावुक, बेटा बोला- अटलजी के ‘हनुमान’ अब उड़ नहीं सकते

चार साल में एक करोड़ घरों का निर्माण

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत हमारी सरकार ने पिछले चार सालों में एक करोड़ से अधिक आवासों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में यह बढ़ोत्तरी पिछले सरकार के मुकाबले 328 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब व बेसहारा लोगों को बेहतर व सस्ता आवास उपलब्ध कराना है।

ऐसे आलीशान जीवन जीता है नॉर्थ कोरिया का शासक, सामने आई किम जोंग उन के घर की तस्वीरें

पुरी के विश्वविख्यात जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाबी हुई गायब, उठा सियासी घमासान

1.30 लाख रुपये की आर्थिक मदद

पीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को पहले 70 से 75 हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती थी, जबकि अब इस रकम को बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने लोगों के सपनों को पंख लगाए हैं। भारत की आजादी के इतने सालों बाद भी गरीब और बेसहारा लोगों के अपना घर नहीं थी, लेकिन भाजपा सरकार ने यह कर दिखाया।