25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / #MeToo: कांग्रेस ने कहा- ‘केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण के आरोपों पर प्रधानमंत्री तोड़ें चुप्पी’

#MeToo: कांग्रेस ने कहा- ‘केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण के आरोपों पर प्रधानमंत्री तोड़ें चुप्पी’

आनंद शर्मा ने कहा, 'यह महिला की गरिमा और सुरक्षा का सवाल है। उम्मीद यही की जाती है कि कि मामले से संबद्ध मंत्री तत्काल स्पष्टीकरण देंगे।'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 14 Oct 2018, 5:02 PM IST

d

#MeToo: कांग्रेस ने कहा- 'केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण के आरोपों पर प्रधानमंत्री तोड़ें चुप्पी'

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर चुप्पी तोड़ने को कहा। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'यह महिला की गरिमा और सुरक्षा का सवाल है। उम्मीद यही की जाती है कि कि मामले से संबद्ध मंत्री तत्काल स्पष्टीकरण देंगे।' गौरतलब है कि कांग्रेस के बयान के कुछ ही देर बाद एमजे अकबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

'प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए'

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'इसके साथ ही यह प्रधानमंत्री का भी कर्तव्य है, संवैधानिक कर्तव्य और नैतिक कर्तव्य है कि वह मुद्दे पर बोलें। मूल सवाल यह है कि आखिर प्रधानमंत्री ने चुप रहने का क्यों फैसला किया है। देश को बताइये कि आप का क्या नजरिया है।'

अब तक 10 महिलाएं लगा चुकी हैं आरोप

इससे पहले रविवार को अपने आधिकारिक विदेश दौरे से लौटे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने कहा कि आरोपों के संबंध में वह बयान जारी करेंगे। कई महिला पत्रकारों ने अकबर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संपादक रहने के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया था। आरोप लगाने वाली महिलाओं की संख्या 10 तक पहुंच चुकी है।