31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाबैठक के दूसरे दिन बेंगलूरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बताया गया अस्थायी प्रधानमंत्री उम्मीदवार

Opposition unity: बेंगलुरु में हो रहे विपक्षी दलों की बैठक में यूपीए की तरह ही सोनिया गांधी को विपक्षी गठबंधन का प्रमुख बनाया जा सकता है। इसके अलावा नीतीश कुमार को उपकप्तान बनाया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 18 Jul 2023, 9:44 AM IST

 posters-put-against-nitish-kumar-in-bengaluru-on-second-day-meeting

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष की एक मजबूत गठबंधन बनाना चाहती है। इसके लिए आज कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हो रही है। लेकिन बैठक के दूसरे दिन से पहले बेंगलुरु में कई जगहों पर नीतीश कुमार के पोस्टर सामने आए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें अस्थायी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया गया है। पुलिस ने बाद में चालुक्य सर्कल से इन पोस्टरों को हटा दिया।

नीतीश को बताया गया अस्थायी प्रधानमंत्री उम्मीदवार

शहर में लगे पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अस्थायी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया गया है। साथ ही बिहार के सुल्तानगंज पुल जिक्र किया गया है जो कि दो बार ढह चुका है। इसमें लिखा गया है कि अप्रैल 2022 और जून 2023 में पुल ढह गया। पोस्टर पर किसी पार्टी या फिर राजनेता ने अपना नाम नहीं लिखा है। इस बैठक में यह भी फैसला होना है कि अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

नीतीश को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पटना के बाद अब बेंगलुरु में हो रहे विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि इस महाजुटान में यूपीए की तरह ही सोनिया गांधी को विपक्षी गठबंधन का प्रमुख बनाया जा सकता है। इसके अलावा नीतीश कुमार को उपकप्तान बनाया जा सकता है। इससे पहले नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा कई बार चल चुकी है। हालांकि नीतीश कुमार अब तक इस बात से इंकार करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: महागठबंधन की अध्यक्षता चाहती है कांग्रेस, आज विपक्ष की बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बड़ी खबरें

View All

राजनीति