4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: शिवेसना में प्रियंका चतुर्वेदी को मिला अहम पद, बनाई गईं पार्टी की उपनेता

शिवसेना ने प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया कुछ दिन पहले ही शिवसेना में शामिल हुई थीं प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस पार्टी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने लगाए थे काफी गंभीर आरोप
2 min read
Google source verification
Priyanka Chaturvedi

महाराष्ट्र: शिवेसना में प्रियंका चतुर्वेदी को मिला अहम पद, बनाई गईं पार्टी के उपनेता

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। दल-बदल और गठबंधन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) से शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) को पार्टी में काफी अहम पद दिया गया है। शिवसेना ने प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी का उपनेता (Upneta) नियुक्त किया है।

पढ़ें- केंद्र सरकार पर तेजस्वी का निशाना, भाजपा के IT सेल की तरह काम कर रहे CBI और ED

शिवसेना में प्रियंका चतुर्वेदी को अहम पद

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शिवसेना ने प्रियंका चतुर्वेदी को उपनेता नियुक्त किया है। शिवसेना में उपनेता का पद बेहद अहम होता है। अगर इसको आसान में भाषा में समझा जाए तो उपनेता का पद महासचिव के बराबर होता है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उसी दिन प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गई थीं। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि मैं मुंबई में पली बढ़ी हूं। पिछले कुछ दिनों से मुंबई से कट गई थी, लेकिन अब मैं वापस यहां जुड़ना चाहती हूं। मैंने लौटने का मन बनाया तो इस संगठन के अलावा कोई और संगठन ध्यान में नहीं आया। उद्धव ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को शिवसेना की सदस्यता दिलाई थी।

पढ़ें- अमित शाह आज झारखंड और ओडिशा में करेंगे तूफानी प्रचार, PM मोदी यूपी में करेंगे रैली

कांग्रेस पार्टी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मेरे साथ पार्टी में अभद्रता हुई थी। मुझे दुख इस बात का है कि आरोपियों को दोबारा वापस बुला लिया गया। जबकि, मैंने कांग्रेस को 10 साल दिए थे। प्रियंका चतुर्वेदी ने बतौर कांग्रेस प्रवक्ता खून नाम कमाए। उन्होंने कई मौकों पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष बड़ी बेबाकी से रखा था।

पढ़ें- मोदी से लेकर राहुल तक हैं जीत में इनसे पीछे, इम महिला उम्मीदवार के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा वोट पाने का रिकॉर्ड