1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी- प्रवासियों की मदद करने वालों जेल में डाल रही UP सरकार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) सरकार में छिड़ा विवाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने योगी सरकार पर बोला हमला

2 min read
Google source verification
CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी- प्रवासियों की मदद करने वालों जेल में डाल रही UP सरकार

CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी- प्रवासियों की मदद करने वालों जेल में डाल रही UP सरकार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ( UP Goverment ) और कांग्रेस ( Congress ) के बीच प्रवासी मजदूरों ( Migrant workers ) के लिए 1,000 बसें उपलब्ध कराने की पेशकश को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ( Yogi Adityanath Sarkar ) और कांग्रेस के बीच गतिरोध के एक दिन बाद, प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने दावा किया कि लॉकडाउन ( Lockdown 4.0 ) में फंसे हुए मजदूरों की मदद करने की कोशिश करने वालों को जेल में डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की सजा के रूप में प्रदेश कांग्रेस ( UP Congress ) के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया।

Lockdown 4.0: दिल्ली में 50 दिन बाद खुलीं दुकानें, तस्वीरों में देखें कैसा दिखा राजधानी का मार्केट

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या आपने कोरोनो वायरस महामारी से लड़ने के लिए योगी (आदित्यनाथ) सरकार का तरीका देखा है?

जब कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था की, तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को झूठे मामले में जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है लेकिन यूपी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम करने वालों, ट्रेन टिकट, भोजन और राशन की व्यवस्था करने वालों को जेल में डाल रही है।

मुंबई: ट्रेन पकड़ने की आस में बांद्रा स्टेशन पर जमा हुई मजदूरों की भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

प्रियंका गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव जी ने देश के लिए अपनी जान दे दी।

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का बयान- Lockdown में इसलिए देनी पड़ी ढील

वह हिंदुस्तान और उसके लोगों से प्यार करते थे। वह उनका दर्द नहीं देख सकते थे। हमने उनसे मदद करना सीखा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उन्हें लखनऊ पुलिस ने बुधवार शाम को आगरा में गिरफ्तार किया था। कांग्रेस नेता को बुधवार देर रात लखनऊ लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

उन्हें महानगर के सिविल अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया और फिर अस्थायी जेल ले जाया गया।

Story Loader