3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद अगले ही दिन एक और बड़ी खबर सामने आई है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दरअसल कल ही प्रियंका गांधी लखनऊ से दिल्ली लौटी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Jun 2022, 11:31 AM IST

Priyanka Gandhi Test Coronavirus Positive after Congress President Sonia Gandhi

Priyanka Gandhi Test Coronavirus Positive after Congress President Sonia Gandhi

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के एक दिन बाद ही उनकी बेटी और कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं। । इस शिविर के समापन के बाद एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही लखनऊ से दिल्ली लौटी हैं। हालांकि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। ये जानकारी पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने दी थी। उन्होंने बताया था कि सोनिया गांधी ने पिछले दिनों कई बैठकों में हिस्सा लिया ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले कई नेता और कार्यकर्ता भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हुआ कोरोना , टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बैठक में शामिल कई नेता भी संक्रमित

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि, 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं. मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।'

बताया जा रहा है कि, गुरुवार को लखनऊ से लौटने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। दरअसल बुधवार देर शाम ही सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हल्के बुखार के साथ कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद उनकी जांच भी करवाई गई थी।

जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इसकी जांच की रिपोर्ट गुरुवार को आने के बाद ये साफ हो गया था कि सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हुई हैं। वहीं सोनिया के संपर्क में आने के बाद प्रियंका गांधी भी संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। फिलहाल वे होम क्वारंटीन और कोरोना से इलाज करवा रही हैं।

देश में 24 घंटे में 4041 नए मामले आए
भारत में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में 4 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं, जो गुरुवार की तुलना में 8.9 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक मामले केरल से आए हैं, यहां 1 हजार 370 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें - कोरोना फेफड़ों सहित 6 अंगों कर रहा डैमेज, इन 25 लक्षणों पर रखें नजर