दरअसल, गुजरात में कांग्रेस करीब तीन दशकों से सत्ता से बाहर है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति जरूर संभली थी, लेकिन इस बार कांग्रेस चुनावी रण मारने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि 28 को गुजरात में होने वाली इस रैली में राहुल और सोनिया समेत प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेने जा रही हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के पहले अदालाज में संकल्प रैली से राज्य में कांग्रेस नेताओं का मनोबल बढ़ेगा।