6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का फर्जी वीडियो वायरल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है।
2 min read
Google source verification
पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का फर्जी वीडियो वायरल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का फर्जी वीडियो वायरल, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

चंडीगढ़। सोशल मीडिया के कारण खबरों और सूचनाओं तक आम लोगों की पहुंच बढ़ गई है लेकिन इसके साथ ही कई ऐसे मामले सामने आएं हैं जिससे सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है। फर्जी वीडियो में सीएम की आवाज की गति को धीमा कर दिया गया है, जिससे वीडियो देखने वाले को ऐसा अनुभव हो कि वे नशे की हालत में बोल रहे हैं। इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

असली और नकली वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर सेल ने दर्ज किया मामला

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सीएम अमरिंदर सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद जब पंजाब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो फौरन ही साइबर सेल ने इस मामले में IPC और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से इस फर्जी वीडियो को हटाने की पूरी कोशिश कर रही है।

महिला के I LOVE YOU बोलने का ये अंदाज बना देगा आपका दिन, इस एक्टर ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में क्या कह रहे हैं सीएम अमरिंदर

आपको बता दें कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मूल वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया है। उस शख्स का नाम हर्ष सोफत बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के माध्यम से सीएम अमरिंदर सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अपलोड किया गया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि वीडियो में सीएम अमरिंदर पंजाब में बारिश के बाद हुए नुकसान को लेकर लोगों स अपील करते हुए सुनाई दे रहे हैं।