
पंजाबः CM अमरिंदर सिंह का अजीबोगरीब, बोले- हेरोइन की जगह अफीम की खेती करें लोग
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। हालांकि यह बयान नवजोत सिंह सिद्धु के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि लोगों को अफीम की जगह ओपियम यानी की अफीम की खेती करनी चाहिए, क्योंकि अफीम हेरोइन से कम हानिकारक होती है। बता दें कि अमरिंदर सिंह के इस बयान के बाद चारों तरफ उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
कैप्टन अमरिंदर ने क्या कहा
आपको बता दें कि सिद्धू के बयान पर जवाब देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि ओपियन का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर फिर से उठा है। मैं 2002 से 2007 तक अपने कार्यकाल के समय मे ही आवाज उठाता रहा हूं। मैंने पीएम को चिट्ठी भी लिखी है। मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि हमारे देश में ड्रग पॉलिसी होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि मध्यप्रदेश में ड्रग्स उगाए जाएं, बेचे जाएं। फिर वहां से ड्रग्स राजस्थान में बेचे जाएं। उसके बाद राजस्थान भी ड्रग्स उगाए और फिर उसे पंजाब में बेचे। इसलिए जब तक कड़े ड्रग्स कानून नहीं होंगे ये बंद नहीं होगा।फार्मा कंपनियों के लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यों को इसे उगाने और बेचने की सुविधा देकर हम इसे खत्म नहीं कर सकते हैं।’
नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या कहा था
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि कि अफीम हेरोइन से बेहतर होती है और पंजाब सरकार को इसे प्रदेश में कानूनी मान्यता दे देनी चाहिए। आगे यह भी कहा था कि उनके चाचा स्वयं अफीम का सेवन करते थे और उसके कारण उन्होंने लंबी जिंदगी जी। हैरानी की बात यह है कि सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा की मौजूदगी में यह बयान दिया। बता दें कि पाटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर सिंह इन दिनों अफीम को कानूनी मान्यता देने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं।
Published on:
01 Oct 2018 08:53 pm
