31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने पीएम पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा- हमारी सरकार बनते ही आंध्र को मिलेगा ‘विशेष राज्‍य’ का दर्जा

आंध्र की पार्टियों का रवैया चौंकाने वाला मनरेगा की तरह न्‍याय योजना पर भी होगा अमल रविवार को आंध्र और कर्नाटक में राहुल का व्‍यस्‍त कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 31 Mar 2019, 1:25 PM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी ने पीएम पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा- हमारी सरकार बनते ही आंध्र को मिलेगा 'विशेष राज्‍य' का दर्जा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र के लोगों के साथ वादखिलाफी की है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने 2014 के चुनावी वादों के अनुरूप आंध्र को 'विशेष राज्‍य' का दर्जा नहीं दिया। बता दें कि रविवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में राहुल गांधी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

एके एंटनी ने कहा: अमेठी के साथ वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

हम देंगे आंध्र को विशेष राज्‍य का दर्जा

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मनमोहन सिंह सरकार ने आंध्र प्रदेश को 'विशेष राज्‍य' का दर्जा देने का वादा किया था। हमारे लिए यह वादा केवल चुनावी वादा भर नहीं है बल्कि यह आंध्र की जनता से किया गया वादा है। इसलिए केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम आंध्र प्रदेश को अपने वादों के अनुरूप 'विशेष राज्‍य' का दर्जा देंने का काम करेंगे।

दिल्‍ली में आज मोदी का होगा मेगा शो 'मैं भी चौकीदार', 500 स्‍थानों पर लोगों को करेंगे संबोधित

आंध्र की पार्टियों का रवैया नरम क्‍यों?

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह आश्‍चर्य की बात है कि मोदी सरकार ने आंध्र के लोगों से पांच साल पहले किया वादा पूरा नहीं किया। इसके बावजूद आंध्र की पार्टियों का रुख पीएम मोदी के खिलाफ उतना सख्‍त नहीं है जितना होना चाहिए। इस बात पर आंध्र के लोगों को ध्‍यान देने की जरूरत है कि प्रदेश का हित किसका साथ देने में है।

गिरिराज सिंह के मंच पर दिखीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, इन दिनों जमानत पर हैं बाहर

गरीबों को देंगे सालाना 72 हजार रुपए

उन्‍होंने विजयवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सभी से 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। विशेष राज्‍य की तरह उन्‍होंने देशवासियों और आंध्र के लोगों से किया यह वादा भी पूरा नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलते हैं लेकिन मैं झूठ नहीं बोलता। हम गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देंगे। गरीबों को यह पैसा कांग्रेस पार्टी की न्‍याय योजना के तहत देंगे। इस योजना पर उसी तरह अमल करेंगे जैसा कांग्रेस की सरकारों ने मनरेगा, हरित क्रांति और सफेद क्रांति योजना को लागू किया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति