यही नहीं जब राहुल गांधी थे 'समवन स्पेशल' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी आसानी से इस गोलमोल जवाब दे डाला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके जीवन में एक नहीं बल्कि कई स्पेशल लोग हैं। देश के मौजूदा सियासी माहौल पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि आज हर जगह नफरत और डर का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही राहुल ने नोटबंदी के मुददे पर पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। जीएसटी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान जिस जीएसटी को रूप दिया गया था, वो इससे कहीं अधिक बेहतर था।