नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के महासचिव राम माधव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति भंग की आशंका में करीब 25 सौ लोगों को नजरबंद किया गया था। यह कदम अनुच्छेद 370 की समाप्ति की घोषणा के बाद शांति भंग की आशंका के मद्देनजर उठाया गया था। अब केवल 200-250 लोग हिरासत में हैं। शेष लोगों को छोड़ दिया गया है।