5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह के बयान पर बोले रविशंकर प्रसाद- दिल की बात जुबां पर आ गई

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम जी ने जो कहा संसद में वो सत्य है। मुझे विश्वास है उनके वारिस भी इस सच को स्वीकार करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Feb 13, 2019

ravishankar

मुलायम सिंह के बयान पर बोले रविशंकर प्रसाद- दिल की बात जुबां पर आ गई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना करने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बयान पर घमासान मचा हुआ है। एक ओर जहां यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने इसकी निंदा की है, तो बीजेपी इससे फुले नहीं समा रही।

दिल की बात जुबां पर आ गई: रविशंकर प्रसाद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े राजनेता हैं। वह हवा का रुख पहचानते हैं। उनके दिल की बात आज सदन में जुबां पर आ गई। हम इसका स्वागत करते हैं।

मुलायम सिंह बोले- मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें, तो राहुल गांधी ने कहा- मैं इस बयान से असहमत

मुलायम जी के वारिस भी सच स्वीकार करेंगे: योगी

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सच है और सच हमेशा सत्य होता है, शाश्वत होता है। मुलायम जी ने जो कहा संसद में वो सत्य है। मुझे विश्वास है कि मुलायम सिंह की तरह उनके वारिस भी इस सच को स्वीकार करेंगे।

मोदी ने कहा- बहुत कुछ करना बाकी

इससे पहले पीएम मोदी ने सदन में कहा कि अभी शुरुआत है बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए मुलायम सिंह यादव ने आशीर्वाद दे ही दिया है। मुलायम सिंह ने और काम करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके स्नेह के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। सभी को उनका स्नेह मिला है और आगे भी उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा।