श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। जानकारी मिल रही है कि घाटी में तीसरे फेज में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। राज्य में तीसरे फेज के अंतर्गत जम्मू के सांबा और घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में वोटिंग हुई। सुबह छह बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे खत्म हो गया है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा वोटिंग सांबा जिले में हुई हैं। सांबा में 81.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बारामूला में 75.3 प्रतिशत वोट पड़े हैं।