31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संबित पात्रा ने सोनिया-राहुल पर बडा हमला बोला, कहा – देश के खिलाफ गुपकर के एजेंडे में कांग्रेस भी शामिल

डीडीसी चुनाव में कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ। धारा-370 बहाल करने को लेकर चलाए जा रहे एजेंडे में कांग्रेस शामिल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Nov 2020, 12:20 PM IST

sambit patra

डीडीसी चुनाव में कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में जारी जिला विकास परिषद के चुनावों के बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ है। कांग्रेस पार्टी जम्मू.कश्मीर से धारा-370 बहाल करने को लेकर एजेंडा चला रहे पीपल्स अलायंस फार गुपकर के साथ है। उन्होंने कहा कि यह गुपकर अलायंस है या गुप्तचर अलायंस है। धारा-370 को बहाल कराना गुपकर का एजेंडा है। इस एजेंडे को चलाने में कांग्रेस भी समान रूप से गुपकर के साथ है।

कांग्रेस गुप्तचर संगठन के साथ

संबित पात्रा ने कहा कि देश में कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो भारत का अहित चाहती हैं। ऐसे 10 राजनीतिक दलों ने मिलकर गुपकर उर्फ गुप्तचर नाम का संगठन बना है। इसमें कांग्रेस भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की इकाई को सोनिया गांधी और राहुल गांधी का समर्थन हासिल है। ये लोग जम्मू.कश्मीर में धारा-370 को फिर से बहाल करना चाहते हैं। जबकि केंद्र सरकार ने संसद से संविधान संशोधन कर जम्मू.कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर विकास की दिशा में आगे कदम बढ़ाया है। सबका साथ और सबका विकास की सोच की तहत पिछले एक साल से जम्मू-कश्मीर में विकास कार्य तेजी जारी है। वहां पर जिला विकास परिषद का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस इस चुनाव में देशद्रोहियों के साथ है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति