31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय राउत का बड़ा बयान- महाराष्‍ट्र की जनता चाहती है शिवसेना का सीएम

इस बार का जनादेश शिवसेना का सीएम बनाने के लिए है बुधवार को संजय राउत एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले थे शिवसेना नेता ने शरद पवार को बताया देश का बड़ा नेता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Nov 2019, 11:19 AM IST

sanjay_raut.jpg

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर राजनीति चरम पर है। बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर तकरार जारी है। इस बीच शिवसेना के बड़े नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार शिवसेना का सीएम बनाने का जनादेश दिया है। जनता चाहती है कि महाराष्‍ट्र का सीएम कोई शिवसैनिक हो।

बड़े नेता हैं शरद पवार

संजय राउत का यह बयान एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बुधवार को मुलाकात के बाद आया है। अब इसके सियासी मायने निकाले जा रहे है। शरद पवार से मलाकात को लेकर संजय राउत मीडिया को बताया था कि उनसे मुलाकात का अलग से सियासी मायने निकालने की जरूरत नहीं है। शरद पवार बड़े नेता हैं। दिवाली की शुभकामना देने के लिए मैं उनसे मिला।

हम सत्‍ता के भूखे नहीं हैं

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर कहा था कि उद्धव ठाकरे जी ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं लेकिन हम उस विकल्प को स्वीकार करने का पाप नहीं करना चाहते हैं। शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम सत्ता के भूखे नहीं हैं।

यहां कोई दुष्‍यंत नहीं है

जब मीडिया की ओर से संजय राउत से पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद सरकार बनाने में समय क्यों लग रहा है तो उन्होंने कहा कि यहां महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हैं। यहां हम हैं जो धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं। शरद जी जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है जो कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति