युवा टीम रणजी ट्रॉफी जीतेगी
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा चाहता हूं कि अधिक भावुक होकर कोई फैसला न लिया जाए। मैं 20 साल से झारखंड की टीम से खेल रहा हूं। भले ही हम रणजी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं लेकिन हमने एक मजबूत टीम की आधारशीला रखी है, जो हर दूसरे-तीसरे वर्ष रणजी या अलग-अलग घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचती है। आज घरेलू क्रिकेट में कोई भी झारखंड की टीम को हल्के में नहीं लेता है। मुझे ऐसा लगा कि अब मुझे यह काम युवाओं को सौंपना चाहिए और मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारी टीम के लिए आने वाले समय में बड़ी ट्रॉफी जीतेंगे।”