इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक इंटरेक्टिव सत्र में उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, हमने फसल बीमा योजना में सरकार का 90 फीसदी व्यय पाया, जो कि बीमा कंपनियों के पास पहुंचा है और इसका केवल 10 फीसदी ही किसानों को मिला। यह खराब विचार है।" उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पतालों, प्राथमिक व समुदायिक स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सरकार द्वारा भारी निवेश की जरूरत को रेखांकित किया, जहां इलाज मुफ्त में हों। उन्होंने कहा, "अगर हमारे पास सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पतालों में अच्छी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो सब्सिडी वाली बीमा योजनाओं की जरूरत का सवाल ही नहीं रहेगा।"