31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर पर बोले थरूर, अच्छे हिंदू धार्मिक स्थल तोड़कर मंदिर नहीं बनाना चाहते

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर का यह बयान कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 15 Oct 2018, 2:57 PM IST

shahshi tharoor

राम मंदिर पर थरूर का विवादत बयान, अच्छे हिंदू धार्मिक स्थल तोड़कर मंदिर नहीं बनाना चाहते

नई दिल्ली: अयोध्या विवादित ढांचा का केस देश के शीर्ष अदालत में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इस महीने के आखिरी सप्ताह से इस पर सुनवाई होगी। लेकिन राजनीतिक बयानबाजी जारी है। ताजा बयान कांग्रेस नेता थरूर ने दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। थरूर ने कहा कि अच्छे हिंदू अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहते। क्योंकि अच्छे हिंदू किसी दूसरे के पूजास्थल को तोड़ना नहीं चाहते हैं। हालांक बयान पर बवाल मचने के बाद थरूर ने कहा कि यह उनकी निजी राय है। इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।

चुनाव से पहले कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर का यह बयान कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। एक ओर कांग्रेस समेत राहुल गांधी हिंदुत्व के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर अपनाकर चुनावी सभाएं और रैली कर रहे हैं। कांग्रेस मध्य प्रदेश में गौशाल निर्माण करने की घोषणा भी कर चुकी है।वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के जिम्मेदार नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राम मंदिर पर सही फैसले के लिए रास्ता निकालने का समय आ गया है। इसका समाधान होना चाहिए। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट 29 अक्टूबर से राम मंदिर विवाद पर सुनवाई शुरू करने जा रहा है।

थरूर के बयान पर राजनीति शुरू

हालांकि शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन थरूर के बयान पर राजनीतिक शुरू हो गई है। भाजपा ने थरूर के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा किकांग्रेस के नेता बार-बार ऐसा बयान इसलिए दे रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर नहीं बने। इससे साफ होता है कि कांग्रेस नेता जानबूझ कर एक समुदाय को संदेश देना चाहते हैं राम मंदिर नही बनने देंगे। वहीं दूसरे दलों के नेताओं ने भी थरूर के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति