23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका, 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दिया एक साथ इस्तीफा

महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका, 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दिया एक साथ इस्तीफा

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 1 Oct 2019, 2:37 PM IST

shiv_sena.jpeg

मुंबई। महाराष्ट्र और हरियाणा में जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, ठीक वैसे-वैसे पार्टियों में अदला-बदली का सिलसिला तेज हो गया है। महाराष्ट्र में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयार कर रही शिवसेना को बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नवी मुंबई में शिवसेना के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

ये है इस्तीफे की वजह

इस इस्तीफे की वजह से कार्यकर्ताओं की नाराजगी बताई जा रही है। इस्तीफा देने वालों में शिवसेना के जिला प्रमुख और उप प्रमुख भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शिवेसना अरावली और बेलापुर की सीट बीजेपी को दे सकती है और इसी बात की नाराजगी कार्यकर्ताओं में थी।

सीटों पर फंसा हुआ है पेंच

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर मामला तगड़ा फंसा हुआ है। लोकसभा चुनाव की तरह एक बार फिर से राज्य में सीट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना ने पहले तो आधी-आधी सीटों की मांग की थी, लेकिन अब खबर है कि बीजेपी ने उसे 124 सीटों पर मना लिया है। वहीं 288 में से बीजेपी 146 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, बाकी सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) जैसे गठबंधन के छोटे दल चुनाव लड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।