24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में सीएम कुर्सी पर मातोश्री में चार नामों पर चर्चा तेज, उद्धव ने बताई अपनी पसंद

Maharashtra political crisis सीएम पद के लिए शिवसेना में चार नामों पर चर्चा मातोश्री में मंथन का अंतिम दौर जारी

2 min read
Google source verification
28thackeray8.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन से पहले शिवसेना के लिए लगातार नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती सीएम पद को लेकर बनी हुई है। फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नाम की चर्चा जोरों पर है, लेकिन उद्धव के अलावा भी तीन नाम और हैं जिन पर शाम चार बजे तीन दलों की बैठक से पहले शिवसेना विधायकों की बैठक मातोश्री में चर्चा हो रही है।

उद्धव के अलावा सीएम पद की रेस में आदित्य ठाकरे, संजय राउत और एकनाथ शिंदे का नाम आगे है।

संजय राउत तो पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो सीएम नहीं बनना चाहते, लेकिन एनसीपी चाहती है अगर उद्धव ना बने तो संजय राउत को ये मौका दिया जाए।

वहीं कुछ शिवसैनिक चाहते हैं युवा आवाज यानी आदित्य ठाकरे को मौका मिले। जबकि उद्धव की पसंद एकनाथ शिंदे हैं। अब इन चारों ही नामों पर चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही कवायद के बीच शिवसेना के लिए आई अच्छी खबर

उद्धव या शिंदे में रेस
संजय राउत जहां खुद ही इस रेस से बाहर हो चुके हैं तो उनका नाम इस रेस से बाहर हो जाता है।

आदित्य ठाकरे में अनुभव की कमी के चलते तीनों दलों का समर्थन मिलना मुश्किल लगता है। इसी तरह एकनाथ शिंदे भले ही शिवसेना विधायक दल के नेता हैं।

लेकिन उनके नाम पर तीनों दलों में सहमति बन पाना भी मुश्किल लगता है, क्योंकि एनसीपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाराज हो सकते हैं।

पवार की उद्धव को सलाह
ऐसे में सबसे ज्यादा उम्मीद उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लगने की लग रही है, क्योंकि खुद शरद पवार भी उद्धव को इस पद के लिए सलाह दे चुके हैं। ऐसे में संभव है उद्धव ही सीएम कुर्सी के पहले हकदार हों।