
सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने अपने फैसले से स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी है।
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या ( Sushant Singh Rajput ) मामले में सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) का फैसला आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish Kumar ) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि सुशांत के पिता केके सिंह की पहल पर बिहार पुलिस ( Bihar Police ) ने जो कानूनी कार्रवाई ( Legal Action ) की वह बिल्कुल ही कानून सम्मत है।
बिहार पुलिस ने इस मामले में कानून के मुताबिक काम किया। हमने संविधान का पालन किया। अब मुझे पूरा भरोसा है कि इस केस में अब न्याय मिल सकेगा। सीबीआई जांच के साथ लोग भरोसा कर सकते हैं कि इस मामले में न्याय होगा।
सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) ने कहा कि हमने देखा है कि देश भर में बहुत बड़ी संख्या में लोगों की सहानुभूति सुशांत के परिवार के प्रति थी। सब लोगों की इच्छा थी कि इसकी सीबीआई जांच ( CBI Probe ) हो और सच्चाई बाहर आए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से ये साबित हो गया कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट है कि बिहार पुलिस की जांच और यहां दर्ज की गई FIR सही थी। सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार या बिहार के लोग ही नहीं, पूरा देश इस मामले को लेकर चिंतित है। सीबीआई जांच के साथ लोग भरोसा कर सकते हैं कि इस मामले में न्याय ( Justice ) होगा।
बता दें कि बिहार की राजधानी पटना ( Patna ) के राजीव नगर थाना में सुशांत सिंह राजपूत का मामला दर्ज किया गया था। उसी के बाद चार सदस्यीय टीम मुंबई पहुंची थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने सपोर्ट नहीं किया। इसके बाद बिहार सरकार ( Bihar Government ) ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को सही ठहराया है। बताया जा रहा है कि पटना से गई पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूतों को जुटा लिया था लेकिन मजबूरीवश उसे पटना आना पड़ा था।
Updated on:
19 Aug 2020, 4:48 PM IST
Published on:
19 Aug 2020, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.