
टीडीपी सांसद रविंद्र कुमार बोले, EC का ईवीएम पर हरि प्रसाद से बात न करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण
नई दिल्ली। चुनाव आयोग और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच ईवीएम को लेकर तकरार बढ़ता जा रहा है। रविवार को टीडीपी के राज्यसभा सांसद के रविंद्र कुमार ने इस मुद्दे पर ईसी के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने हरि प्रसाद वेमुरु से ईवीएम के मुद्दे पर इसलिए बातचीत करने से इनकार कर दिया कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
नायडू लगा चुके हैं पक्षपात का आरोप
इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा से मिले थे। उन्होंने इस दौरान सीईसी को एक ज्ञापन सौंपा था। मुलाकात के दौरान नायडू ने चुनाव आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गुरुवार को राज्य में चुनाव के दौरान भारी संख्या में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और अपर्याप्त सुरक्षा के कारण प्रदेश में हिंसा होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा नायडू ने चुनाव आयोग पर अधिकारियों को मनमाने ढंग से हटाने और पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए सीएम ने चुनाव से बैलट पेपर के जरिए चुनाव कराने की मांग की।
मुख्य सचिव को आदेशों का पालन न करने पर हटाया
सीएम नायडू ने अपने ज्ञापन में मुख्य सचिव को नियमों से परे जाकर हटाने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में आयोग ने कहा कि आयोग के आदेशों का पालन करने में विफल रहने के कारण मुख्य सचिव को हटाया गया।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Updated on:
14 Apr 2019, 12:57 PM IST
Published on:
14 Apr 2019, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.