10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: पहली बार प्रचार के लिए साथ निकले तेजस्वी और तेजप्रताप, RJD के पक्ष में बनाएंगे माहौल

तेजस्वी और तेजप्रताप साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले तीन सभाओं में साथ-साथ प्रचार करेंगे दोनों भाई कई दिनों से नाराज चल रहे थे तेजप्रताप

less than 1 minute read
Google source verification
tej-tejshwi

लोकसभा चुनाव: पहली बार प्रचार के लिए साथ निकले तेजस्वी और तेजप्रताप, RJD के पक्ष में बनाएंगे माहौल

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election 2019 ) के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है। वहीं, सातवें चरण के लिए नेतागण धुंआधार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पहली बार राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) के बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव में साथ में चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं।

पढ़ें- लोकसभा चुनावः बंगाल में भाजापा की महिला प्रत्याशी भारती घोष से बदतमीजी, रोते हुए टीएमसी पर लगाया आरोप

प्रचार-प्रसार के लिए साथ निकले तेज-तेजस्वी

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर की वोटिंग से ठीक पहले दोनों भाई रविवार को एक साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं। तेज-तेजस्वी की जोड़ी रविवार को बिहार के तीन जगहों पर चुनाव प्रचार करेगी। जिन तीन जगहों पर दोनों भाईयों को प्रचार करना है उनमें भोजपुर, नालंदा और पाटलिपुत्र शामिल हैं। तीनों जगहों पर दोनों भाई जनसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल, दोनों भाई भोजपुर पहुंचे हैं जहां जगदीशपुर में दोनों की सभा जारी है। हालांकि, इससे पहले भी दोनों भाइयों का साथ कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन प्रचार के लिए नहीं जा सके। 10 मई को तेजप्रताप यादव का बोर्डिंग पास नहीं बन सका था जिससे वो ऐन मौके पर अपने छोटे भाई के साथ चुनाव प्रचार के लिए हवाई यात्रा पर नहीं जा सके थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही थीं। इतना ही नहीं तेजप्रताप यादव आरजेडी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार-प्रसार भी कर रहे थे।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पश्चिम बंगाल के लोगों से बिना डरे मतदान की अपील की