22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोकीहाट जीत पर तेजस्वी बोले: जनता ने सबक सिखाया, नीतीश कुमार को दे देना चाहिए इस्तीफा

लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को झटका लगा है। वहीं कांग्रेस, सपा, बसपा और राजेडी उम्मीदवार की जीत होती दिख रही है।

2 min read
Google source verification
vidhansabha election

जोकीहाट जीत पर तेजस्वी बोले: जनता ने सबक सिखाया, नीतीश कुमार को दे देना चाहिए इस्तीफा

नई दिल्ली: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की जीत हुई है। आरजेडी प्रत्याशी शहनवाज आलम ने 41224 वोट से जीता है। जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी को करारी शिकस्त मिली है। जोकीहाट में आरजेडी की जीत पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि धन बल से भी नहीं जीत पाए। अब नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि वह हमारे वोट से जीते थे। जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया है। यह जीत अमन की बात करने वालों की हुई है। हमलोगों को सभी समुदायों का समर्थन मिला है। जनता में सत्ता पक्ष के खिलाफ आक्रोश था। उसी का नतीजा है कि हमारी जीत हुई है। तेजस्वी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लालू विचार नहीं विज्ञान है। तेजस्वी ने कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है पिक्चर बाकी है।

केसी त्यागी का बयान

उपचुनाव में हार पर जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे एनडीए के लिए सबक है। आज सहयोगी दल अलग थलग महसूस कर रहे हैं। हार से सबक लेने की जरूररत है।

नूरपुर में सपा की जीत

वहीं नूरपुर में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। सपा के नईम उल हसन ने नूरपुर में 6211 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कैराना में बीजेपी को झटका मिलने की आशंका है। कैराना लोकसभा और नूरपूर विधानसभा में समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के गठबंधन से तगड़ी चुनौती मिली है। कर्नाटक के के के नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपना किला सुरक्षित रखने में सफल हुई दि हैं। वहीं मेघालय में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। झारखंड में बीजेपी गोमिया और सिल्ली विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ती नजर आ रही है। यहां झारखण्ड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं उत्तराखंड खलाली विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है।

राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

इन उपचुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनावों में हर राजनीतिक पार्टी के बड़े चेहरे भी प्रचार करते दिखे थे। एक तरह जहां सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए ये चुनाव केंद्र और राज्यों में उसकी सरकारों के लिए लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं वहीं विपक्षिन दलों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आये हैं। अभी तक मिले रुझानों के अनुसार बीजेपी को सीटों के नुकसान होने का अंदेशा है।