1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्‍वी ने किया महागठबंधन की सीटों का ऐलान, मधेपुरा से शरद यादव, बेगूसराय से तनवीर हसन मैदान में

कांग्रेस और आरजेडी में हुआ सीटों को लेकर समझौता बिहार महागठबंधन ने किया सीटों का ऐलान दरभंगा सीट आरजेडी तो पटना साहिब कांग्रेस के खाते में आई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Mar 2019, 3:01 PM IST

Tejaswi

तेजस्‍वी ने किया महागठबंधन की सीटों का ऐलान, मधेपुरा से शरद यादव, बेगूसराय से तनवीर हसन मैदान में

नई दिल्‍ली। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेस में बिहार महागठबंधन की सीटों और उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने पत्रकारों को बताया कि मधेपुरा से आरजेडी के टिकट पर शरद यादव और बेगूसराय से तनवीर हसन पार्टी के प्रत्‍याशी होंगे। पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती को मैदान में उतारा गया है। बता दें कि इस सीट पर भाजपा की ओर से एक दौर में लालू यादव के करीबी रहे केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव उम्मीदवार हैं।

आरजेडी के घोषित प्रत्‍याशी

भागलपुर से बुलो मंडल, बांका से जय प्रकाश यादव, मधेपुरा से शरद यादव, दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी, वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपालगंज से सुरेंद्र राम उर्फ महंत, सिवान से हीना सहाब, महाराजगंज से रणधीर सिंह, सारण से चंद्रिका राय, हाजीपुर से शिवचंदर राम, बेगूसराय से तनवीर हसन, पाटलीपुत्रा से मीसा भारती, बक्सर से जगदानंद सिंह, जहानाबाद से सुरेंदर यादव, नवादा से विभा देवी, झंझारपुर से गुलाब यादव, अररिया से सरफराज आलम, सीतामढ़ी से अर्जुन राय का नाम शामिल है। श्‍योहर सीट से अभी उम्‍मीदवार घोषित नहीं हुआ है।

कांग्रेस के 4 प्रत्‍याशियों के नाम घोषित

कांग्रेस ने अपने खाते में आई 9 लोकसभा सीटों में चार पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें सुपौल सीट से रंजीता रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम सीट से मीरा कुमार को मैदान में उतारा है। किशनगंज, कटिहार, पुर्णिया, पटना साहिब और वाल्‍मीकिनगर से कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की है।

आरएलएसपी को मिली 5 सीटें

महागठबंधन फार्मूले के तहत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकट और जमुई सीटें आई हैं। इसके अलावा हम के खाते में नालंदा, औरंगाबाद और गया, वीआईपी पार्टी के खाते में मधुबनी, मुजफ्फरपुर और खगडि़या और सीपीआई-एमएल के खाते में एक मात्र सीट आरा आई है।

पटना साहिब से 'शत्रु' का रास्‍ता साफ

लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी घमासान समाप्‍त हो गया है। सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता होने के बाद आरजेडी ने अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। कांग्रेस के खाते में सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और पटना साहिब सीट आई हैं। वहीं नवादा, भागलपुर और दरभंगा सीट राजद के खाते में आई है। पटना सहिब सीट कांग्रेस के खाते में आने से भाजपा के 'शत्रु' की उम्‍मीदवारी भी लगभग वहां से तय माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति