4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्‍वी का तंज: कब तक पीएम मोदी को बेइज्‍जत कराते रहेंगे सुशील मोदी?

जेडीयू के बड़े भाई वाले बयान पर आरजेडी नेता ने बिहार भाजपा नेताओं को पीएम मोदी को और बेइज्‍जत न करने की नसीहत दी।
2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jun 04, 2018

nitish

तेजस्‍वी का तंज: कब तक पीएम मोदी को बेइज्‍जत कराते रहेंगे सुशील मोदी?

नई दिल्‍ली। मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार को बड़ा भाई बनाने के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव से पहले ही बिहार में राजनीति गरमा गई है। इस बात को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव ने डिप्‍टी सीएम और भाजपा के कद्दावर नेता सुशील मोदी पर करारा प्रहार किया है। उन्‍होंने डिप्‍टी सीएम से पूछा है कि आखिर कब तक अपने सबसे बड़े नेता यानी पीएम मोदी का अपमान कराते रहेंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में पटना में एक बैठक हुई थी। इसके बाद जेडीयू नेता ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में बड़े भाई की भूमिका में होंगे।

तेजस्‍वी ने ट्वीट में क्‍या कहा?
आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने जेडीयू के बड़े भाई वाले बयान पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि भाजपा के नेता और डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी बताएं कि वो पीएम मोदी का नीतीश चचा के हाथों कब तक अपमान कराते रहेंगे। उन्‍होंने सवाल किया है कि क्या नीतीश जी बिहार में नरेंद्र मोदी से बड़े व ज्‍यादा प्रभावशाली नेता है? उनका कद पीएम मोदी के कद से बड़ा है। नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी जेडीयू के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज्‍जत कराते रहेंगे? आप जरा याद कीजिए, साल 2013 में नीतीश जी ने कहा था कि उन्होंने सुशील मोदी के कहने से भोज से मोदी जी की थाली खींची थीं।

बिहार: बड़े भाई से कम की भूमिका नीतीश को मंजूर नहीं, भाजपा से मांगीं लोकसभा की 25 सीटें"

मौन क्‍यों हैं सुशील?
इस मामले में जब डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी से एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने सवाल पूछा गया तो वह बार बार टालते रहे। जोर देने पर वो चुपचाप वहां से चले गए।

ममता के राज में बदले की भावना से बजरंग दल के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार

एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। ये बैठक 2019 के चुनाव को लेकर थी। जेडीयू के नेताओं ने तय किया कि लोकसभा चुनाव में बिहार में जेडीयू की भूमिका बड़े भाई की होगी। इसे भाजपा के लिए बड़ी शर्त माना जा रहा है। आपको याद दिला दें कि पहले जब बिहार में भाजपा और जेडीयू साथ थे तो 40 में से 25 सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार होते थे। इस बारे में जेडीयू नेता केसी त्यागी का कहना है कि हम लोग एनडीए के महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और एनडीए के बैनर के नीचे ही हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। एनडीए को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। नीतीश कुमार बिहार में गठबंधन के सबसे बड़े नेता हैं। उनकी लोकप्रियता का लाभ एनडीए उठाएगा। बड़े भाई को लेकर सवाल करने पर त्‍यागी ने बताया कि हमने ऐसा कोऊई क्लेम नहीं किया, हम गठबंधन की बड़ी पार्टी हैं, ये बता सत्‍य है।