18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू के जन्मदिन पर बड़ा ​गिफ्ट दे सकते हैं तेजस्वी, एनडीए के घटक दल को दिया न्योता

तेजस्वी ने मोदी सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अपने साथ आने की न्योता दिया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Jun 10, 2018

Tejaswi yadav

लालू के जन्मदिन पर बड़ा ​गिफ्ट दे सकते हैं तेजस्वी, एनडीए के घटक दल को दिया न्योता

नई दिल्ली। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 70वें जन्मदिन पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव बड़ा सियासी गिफ्ट देने वाले हैं। दरअसल, राजद अध्यक्ष के जन्मदिन से एक दिन पहले ही तेजस्वी ने मोदी सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अपने साथ आने की न्योता दिया है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने आपकी काबिलियत को नहीं पहचाना और पिछले चार सालों से अपनी लगातार उपेक्षा करती आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होते हैं तो यह तेजस्वी की ओर से पिता लालू को जन्मदिन का बड़ा तोहफा होगा।

कांग्रेस ने आरटीआई से जुटाई जानकारी, फिर बोली- मनमोहन सिंह से क्षमा मांगे पीएम मोदी

उपेंद्र की भूरी-भूरी प्रशंसा

तेजस्वी यादव ने ट्वीट में उपेंद्र की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। तेजस्वी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा सामाजिक न्याय की धारा से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए अब उनको गोडसे-गोलवलकर और गांधी-अंबेडकर की दो धाराओं में से एक साथ ही जाना होगा। राजद नेता ने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे संविधान को हटा रहा रही। इसका नतीजा यह कि आरक्षण अपने आप ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में उपेंद्र को समय रहते सही फैसला करने की जरूरत है।

शादी के बाद तेजप्रताप का राजनीति से हुआ मोह भंग, बोले- भाई को सिंहासन सौंप कर द्वारका चला जाऊं

महागठबंधन का कर सकते हैं रुख

आपको बता दें कि मोदी सरकार में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने कयास पहले से ही लगाए जा रहे हैं। लेकिन उपेंद्र ने एनडीए से नाता तोड़ने से परहेज किया। अब जबकि बिहार एनडीए में 2019 आम चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर खींचतान शुरू हो गई है तो ऐसे में माना जा रहा है कि उपेंद्र महागठबंधन का रुख कर सकते हैं। हालांकि उपेंद्र कुशवाह की ओर से अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं।