5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू की सफाई, कहा- पाकिस्तान में मेरी हजारों फोटो ली गईं, मुझे नहीं पता चावला कौन

पाकिस्तान से करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम से भारत लौटे सिद्धू खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो को लेकर वह चर्चा में हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
siddhu

फोटों पर सिद्धू की सफाई, कहा- पाकिस्तान में मेरी हजारों फोटो ली गई, मुझे नहीं पता चावला कौन

नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के साथ सामने आई फोटो को लेकर सफाई दी है। पाकिस्तान से करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम से भारत लौटे सिद्धू का कहना है कि वहां मेरी 10 हजार से भी ज्यादा तस्वीरें ली गई हैं। ऐसे में मुझे ये याद रखना मुश्किल है कि मेरे साथ किस-किस की फोटो है। सोशल मीडिया पर जिस व्यक्ति के साथ मेरी फोटो वायरल हो रही है मुझे नहीं पता वो कौन हैं। बता दें कि पाकिस्तान जाकर एक बार फिर से पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में पड़ गए हैं। इस पर खालिस्तानी समर्थक के साथ फोटो को लेकर वह चर्चा में हैं।

मुझे नहीं पता चावला कौन

वहीं, इस फोटो को लेकर सिद्धू से इस्तीफा तक मांगा जा रहा है। विरोधी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दावा किया कि सिद्धू वहां जाने के बाद पाक एजेंट बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चावला अमृतसर के निरंकारी भवन में हुई आतंकवादी हमले में शामिल भी हैं। बादल ने कहा कि सिद्धू को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता पाकिस्तान है या भारत।

कौन है गोपाल सिंह चावला?

सिद्धू के साथ फोटो में सामने आए व्यक्ति का नाम गोपाल सिंह चावला है जो पाकिस्तान का रहने वाला है। वह सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है और उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। बता दें कि भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा में बदसलूकी में भी चावला का नाम सामने आया था।