6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवीण तोगड़िया का पीएम मोदी को लेकर चौंका देने वाला बयान, कहा- 43 साल की दोस्ती है लेकिन चाय बेचते कभी नहीं देखा

मोदी के दोस्त ने कहा कि उन्होंने चाय बेचले वाली छवि केवल जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए बनाई।
2 min read
Google source verification
togadiya

पीएम मोदी के दोस्त ने दिया चौंका ने वाला बयान, कहा- 43 साल की दोस्ती है लेकिन चाय बेचते कभी नहीं देखा

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तोगड़िया ने कहा कि मेरी पीएम मोदी से 43 साल पूरानी दोस्ती है। लेकिन मैंने उन्हें कभी भी चाय बेचते नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मोदी ने चाय बेचने वाली छवि केवल जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए बनाई है। बता दें कि तोगड़िया की यह बातें एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें-विवेक डोभाल की अर्जी मंजूर, 30 जनवरी को अदालत में होगी सुनवाई

बीजेपी नहीं बनाना चाहती राममंदिर

वहीं, तोगड़िया ने कहा कि ना तो बीजेपी और ना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों में से किसी की भी मंशा राम मंदिर बनाने की नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से पहले ही स्पष्ट हो गया है कि राम मंदिर नहीं बनेगा। इस पर आरएसएस नेता भैय्या जी जोशी ने भी मोहर लगाते हुए कह दिया है कि अगले पांच साल में राम मंदिर बनने की कोई गुंजाइश नहीं। उन्होंने कहा, 'बीजेपी और आरएसएस ने देश की जनता को अंधेरे में रखा है लेकिन अब देश का हिन्दू जाग चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस बात का पता चल जाएगा।'

राम मंदिर मुद्दा बनाए रखना चाहती है बीजेपी

तोगड़िया ने कहा कि पीएम मोदी तीन तलाक पर बिल लाने के लिए आधी रात में संसद चला सकते हैं लेकिन राम मंदिर मुद्दे पर ऐसा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर दूसरी बार प्रधानमंत्री बन भी गए तो भी राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा। इसकी वजह सभी जानते हैं कि राम मंदिर बीजेपी और आरएसएस को जिंदा रखने वाला बड़ा मुद्दा है। राम मंदिर बन गया तो दोनों के पास कुछ नहीं बचेगा, जिससे वह सत्ता में आएं। इसलिए ये दोनों समूह राममंदिर मुद्दा बनाए रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी को मिले उपहारों की होने जा रही नीलामी, आपके पास भी है खरीदने का मौका

तोगड़िया बनाएंगे नहीं पार्टी

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आने वाली 9 फरवरी को मैं बड़ा ऐलान करूंगा। उन्होंने कहा कि उस दिन मैं हिन्दुओं की नयी पार्टी का ऐलान करने वाला हूं। मेरी पार्टी चुनाव भी जीतेगी और अगले दिन मंदिर भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो कश्मीर में लागू आर्टिकल 35ए रद्द हो जाएगा।