
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। नई सरकार को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में बैठकों का दौर जारी है। एग्जिट पोल्स के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा सरकार बनाने की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सरकार की पांच सालों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं अगामी सरकार की रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान बंगाल और केरल में हुई हिंसा को लेकर निंदा की गई। एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने पीएम मोदी पर एक बार फिर से विश्वास जताया है। नेताओं ने पीएम मोदी को आभार व्यक्त किया है। बैठक में मोदी के नेतृत्व का प्रस्ताव भी पास किया गया।
डिनर पार्टी में 36 दल हुए शामिल
प्रस्ताव में जिक्र किया गया है कि पांच सालों के अंदर देश में मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है। साथ ही कल्याणाकारी योजनाओं के जरिए लोगों को सशक्त बनाया गया है। इसमें विपक्ष द्वारा संस्थाओं पर लगातार हो रहे हमले को लेकर भी चिंता जताई गई है। बैठक के बाद अशोका होटल में एनडीए नेताओं की डिनर पार्टी रखी गई थी। जहां पीएम मोदी भी शामिल हुए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राम विलास पासवान, नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। डिनर पार्टी में 36 दलों के नेता शामिल हुए।
डिनर पार्टी से पहले बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, प्रकाश जावड़ेकर, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
एनडीए नेताओं के साथ पीएम करेंगे डिनर
बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एनडीए नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित किए हैं। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी NDA दलों के नेताओं के साथ डिनर करेंगे। रात्रि भोज रात 8 बजे रखा गया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के नामांकन में सभी एनडीए नेता वाराणसी में एकजुट हुए थे। इसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल समेत सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे।
एग्जिट पोल में NDA को बढ़त
बता दें कि 14 एक्जिट पोल में से 12 ने राजग को 282 से लेकर 365 सीटों के मिलने के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही है। सरकार बनाने के लिए पार्टी या गठबंधन को 271 सीटों की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए हैं। इसके विपरीत एक्जिट पोल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को 82 से 165 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 6 एक्जिट पोल ने अपने पूर्वानुमान में बताया गया है कि अन्य दलों को यूपीए से अधिक सीटें मिलने की संभावना है।
Updated on:
22 May 2019 07:10 am
Published on:
21 May 2019 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
