3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद उड़ाया अपने मोटापे का मजाक, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर सुर्खियों में इस बार अपने मोटापे को लेकर बंटोरी सुर्खियां स्मृति ईरानी खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी फोटो, फिर बोले- क्या से क्या हो गया देखते...देखते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 6 Jun 2019, 6:22 PM IST

smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद उड़ाया अपने मोटापे का मजाक, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

नई दिल्ली। अपनी मुस्कान और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री से नेता बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार भी उनके सुर्खियों में आने की वजह भी वो खुद ही हैं। दरअसल स्मृति ईरानी को लोग उनके बेबाक अंदाज के लिए जानते हैं, फिर चाहे वो एक्टिंग के दौरान उनकी अदाकारी हो या फिर नेता बनते ही अपने विरोधियों पर निशाना साधना हर मोर्चे पर स्मृति ने अपना दबंग रूप लोगों के सामने रखा है।


इसे लोगों ने पसंद भी किया है यही वजह है कि वे अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर लोकसभा पहुंची हैं। लेकिन ये तो हुई उनके राजनीतिक सफर की कहानी आज बात सफर की तो है लेकिन स्मृति के राजनीतिक नहीं बल्कि शारीरिक सफर की। जिसे खुद उन्होंने साझा किया है।


दरअसल अपने बढ़ते वजन और मोटापे को इस बेबाक नेता ने अपने ही अंदाज में बयां किया है। यानी स्मृति ने खुद का मजाक खुद ही उड़ाया है।


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में स्मृति ने अपने दो अलग-अलग समय के फोटो को साझा किया है। एक फोटो में वे काफी दुबली दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है।

View this post on Instagram

My love , my life , my babies ❤️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

इस फोटो को साझा करते हुए स्मृति ने ही पहला कमेंट किया है...इसमें उन्होंने लिखा है कि..क्या से क्या हो गया देखते...देखते...#thoughtfullthursday

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस फोटो के बाद लोगों और उनके फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रया साझा की। किसी ने लिखा बाहर से ज्यादा जरूरी है अंदर की खूबसूरती जो आप में हैं मैम...वहीं किसी ने लिखा हमे गर्व है भाजपा की हैवीवैट नेता पर...