
उत्तराखंड भाजपा के महासचिव पर पार्टी कार्यकर्ता ने ही लगाया यौन शोषण का आरोप, छीना पद
देहरादून। #MeToo मुहिम में नपे एमजे अकबर के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक दिग्गज नेता को यौन शोषण के आरोपों के चलते पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड में पार्टी के महासचिव संजय कुमार पर हुई है। उल्लेखनीय है कि संजय कुमार पर आरोप भी एक पार्टी कार्यकर्ता ने ही लगाया है। हालांकि फरियादी महिला ने अब तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
उत्तराखंड से केंद्र तक हलचल
शनिवार को मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद उत्तराखंड से लेकर केंद्र तक इस मसले पर गहन मंथन हुआ और अंततः संजय सिंह को पद से हटाने का फैसला किया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर सिंह को पद से हटाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रदेशाध्यक्ष ने खारिज किया, मीडिया प्रभारी ने माना
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट भी इस मसले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। हालांकि उन्होंने पार्टी के नेता का नाम सामने आने या कार्यकर्ता की तरफ से आरोप लगाने की बात को भी खारिज कर दिया। हालांकि पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता ने कहा मीडिया में जिस तरीके की बातें सामने आई हैं उन पर संज्ञान लिया जाएगा।
Updated on:
04 Nov 2018 01:54 pm
Published on:
04 Nov 2018 01:54 pm
