5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: जम्मू एवं कश्मीर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी
Play video

VIDEO: जम्मू एवं कश्मीर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Nov 2018, 11:34 AM IST

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान कुल 2,773 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें 918 कश्मीर में जबकि 1,885 जम्मू में हैं। मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक, 727 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील निर्धारित किया गया है, जिनमें से 493 कश्मीर और 234 जम्मू में हैं। उन्होंने कहा कि 358 सरपंच और 1,652 पंच सीटों के लिए 5,239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं जबकि 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। काबरा ने कहा कि मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के बारे में बताने के लिए फोटो वोटर पर्चियां बांट दी गई हैं। काबरा ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में 74.1 फीसदी चुनाव हुआ था। दूसरे चरण में 71.1 फीसदी चुनाव हुआ था।