आज भारत की जानी-मानी मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि, केरल में जन्मी असिन ने बीपीएल के विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उसके बाद 2001 में नरेंद्र मकान जयकंथान वाका से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया। असिन ने 2008 में गजिनी जैसी सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर खासा नाम कमाया। आज के समय में असिन बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ शादी करके अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो उनके गैराज में दुनिया भर की लग्जरी कारें खड़ी हैं, लेकिन हम आपको उनकी उन गाड़ियों की बात कर रहे हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।