आप नई हुंडई वरना खरीदने जा रहे हैं तो आपको उसके लिए लगभग 10-11 लाख रुपये खर्च करने होंगे। हम आपको उस जगह के बारे में बता दें कि जहां पर उतने ही रुपये में ऑडी जैसी लग्जरी कार खरीद सकते हैं तो शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। ऑडी जैसी लग्जरी कार हुंडई वरना के दाम यानी कि लगभग 10 लाख रुपये में मिल जाएगी। लोग जब लग्जरी कार खरीदते हैं तो उसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन इनको बेचते वक्त उतनी ठीक कीमत नहीं मिल पाती है। जिस कारण सेकंड हैंड ऑडी की कीमत कम होगी, जिसे खरीद कर आप अपना लग्जरी कार खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं।