बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त, 1961 को कर्नाटक में हुआ था। सुनील अभिनेता और निर्माता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। जी हां बेशक फिल्मों से दूर रहें या फिल्म न भी करें तो भी सुनील शेट्टी का टर्नओवर अरबों रुपये का है। सुनील अपने देश में फैले बड़े बिजनेस की बदौलत आज तक राजाओं वाली जिंदगी जी रहे हैं और इन बेहतरीन और शानदार कारों को चलाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कारें सुनील के गैराज में खड़ी हुई हैं।