27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hayabusa को मात देगी Honda की ये सस्ती बाइक, Eicma 2018 में हुई पेश

होंडा ने अपनी मशहूर बाइक होंडा सीबीआर 650एफ ( Honda CBR650F ) के नए वेरिएंट को EICMA 2018 में पेश कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 9 Nov 2018, 2:41 PM IST

Honda CBR650R

Hayabusa को मात देगी Honda की ये सस्ती बाइक, Eicma 2018 में हुई पेश

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपनी मशहूर बाइक होंडा सीबीआर 650एफ ( Honda CBR650F ) के नए वेरिएंट को EICMA 2018 में पेश कर दिया है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स। इस बाइक को साल 2019 में लॉन्च किया जाएगा और इसके लुक के साथ-साथ इसके नाम में भी बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें- लॉन्चिंग से पहले लीक हुईं नई Bajaj Pulsar की तस्वीरें, सड़कों पर आते ही मच जाएगी धूम

पहले वाली बाइक का नाम होंडा सीबीआर 650एफ था और नई बाइक का नाम होंडा सीबीआर 650आर कर दिया गया है। नई होंडा सीबीआर 650आर पहले वाले मॉडल के मुकाबला ज्यादा पावरफुल और नए फीचर्स से लैस है। सबसे खास बात ये है कि ये बाइक ज्यादा पावरफुल होने के बावजूद हल्की है और इसका वजन 208 किलो है। होंडा सीबीआर650एफ के मुकाबले नईहोंडा सीबीआर650आर का वजन 5.6 किलो हल्की है। नई बाइक में पहले से ज्यादा लाइट चेसिस, फ्यूल टैंक और फुट रेस्ट लगाया गया है, जिसकी वजह से वजन कम है। लॉन्चिंग की बात की जाए तो ये बाइक भारत में अगले साल यानी 2019 में लॉन्च की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 649 सीसी का इनलाइन 4 इंजन दिया गया है जो कि 93 एचपी की पावर और 64 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक के इंटेक और एग्जॉस्ट सेटअप को रिवाइज्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें- कारों के मामले में राजाओं जैसे शौक रखते हैं शाहरुख खान, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें

कीमत
कीमत की बात की जाए तो वर्तमान में सीबीआर650एफ की एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.37 लाख रुपये है और नई बाइक की कीमत ज्यादा हो सकती है।