
भारत में सिर्फ जॉन अब्राहम के पास है ये पावरफुल बाइक, सड़क पर निकलते ही घेर लेते हैं लोग
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम अपने अलग स्टाइल और दमदार बॉडी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जॉन की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' रिलीज हुई है जो काफी पसंद की जा रही है। ये बात तो किसी से भी छिपी नहीं है कि जॉन को बाइक्स का खासा शौक है और ये शौक फिल्मों में भी नजर आता है और रियल लाइफ में भी वो कई बार बाइक चलाते हुए नजर आते हैं। जॉन के पास एक ऐसी बाइक भी मौजूद है जो भारत में सिर्फ अकेली बाइक है। आइए जानते हैं कैसी है जॉन की ये पावरफुल बाइक और कैसे हैं उसके फीचर्स।
जॉन के पास यामाहा की वीमैक्स है और ये बाइक यामाहा की ये सबसे ज्यादा ताकतवर बाइक्स में से एक है। जॉन भारत में यामाहा के ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उनके पास यामाहा की ये खास बाइक (Yamaha 1700 CC VMax 60th) मौजूद है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1679 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 9000 आरपीएम पर 197.3 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 गियर बॉक्स वाली ये बाइक 221 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इंजन काफी बड़ा है, जिस कारण ये बाइक 8 से 12 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यामाहा वीमैक्स में एलॉय व्हील, ड्यूल हाइड्रोलिक पावर ब्रेक और 15 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन लगभग 310 किलो है। ये बाइक सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस दमदार बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 29 लाख रुपये
Published on:
01 Jun 2018 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
