27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Popular Cars & Bikes / मुकेश अंबानी से भी महंगी कारें चलाता है ये शख्स, अपनी शादी में खर्च किए थे 293 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी से भी महंगी कारें चलाता है ये शख्स, अपनी शादी में खर्च किए थे 293 करोड़ रुपये

प्रिंस हैरी की शादी में 293 करोड़ रुपये का खर्च हुआ और आज हम आपको उनकी महंगी कारों के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 15 Sep 2018, 11:33 AM IST

car

मुकेश अंबानी से भी महंगी कारें चलाता है ये शख्स, अपनी शादी में खर्च किए थे 293 करोड़ रुपये

ब्रिटेन के राजकुमार और हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में आने वाले प्रिंस हैरी आज अपना 34वां जन्मगिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्केल शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दोनों की शादी दुनिया की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही, जिसमें कुल 32 मिलियन पाउंड यानी लगभग 293 करोड़ रुपये का खर्च हुआ। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि प्रिंस हैरी चलाते हैं।

एस्टन मार्टिन डीबी 6 Aston Martin DB6
एस्टन मार्टिन डीबी 6(Aston Martin DB6) में 3995 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 325 बीएचपी की पावर और 290 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।

रोल्स रॉयस फैंटम VI Rolls Royce Phantom VI
रोल्स रॉयस फैंटम VI (Rolls Royce Phantom VI) में 6749 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 453 बीएचपी की पावर और 720 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।

ऑडी ए8 Audi A8
ऑडी ए8 (Audi A8) ऑडी ए8 में 6.3 लीटर डब्ल्यू12 इंजन दिया गया है जो कि 493 बीएचपी की पावर 625 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.04 करोड़ रुपये है।

बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर Bentley Continental Flying Spur
बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर (Bentley Continental Flying Spur) में 6.0 लीटर डब्ल्यू12 इंजन दिया गया है जो कि 602 बीएचपी की पावर और 750 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.43 करोड़ रुपये है।

जगुआर एक्सजे Jaguar XJ
जगुआर एक्सजे (Jaguar XJ) में 2993 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर और 689 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.1 करोड़ रुपये है।

लैंड रोवर डिस्कवरी Land Rover Discovery
लैंड रोवर डिस्कवरी (Land Rover Discovery) में 1999 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 237 बीएचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

लैंड रोवर फ्रीलांडर (Land Rover Freelander)
लैंड रोवर फ्रीलांडर (Land Rover Freelander) में 2179 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 147 बीएचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।