मारुती की सेलेरियो कार भी सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने मारुती सेलेरियो ग्रीन नाम से एक कार को पेश किया है, जिसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट लगाई गई है। इस कार की कीमत 5 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि यह कार 31.79 km/kg का माइलेज देती है। इसमे 1.0 लीटर केबी10 इंजन लगाया गया है, जो 58 बीएचपी की अधिकतम पॉवर जनरेट करता है।