29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai की कारों पर मिला रहा बंपर डिस्काउंट

Automobile Sector कर रहा है मंदी सामना मंदी से निपटने के लिए हुंडई ने बनाया प्लान हुंडई की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 25 Aug 2019, 12:53 PM IST

Hyndai Car Discount

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर पिछले दो दशक की सबसे बड़ी मंदी झेल रहा है। इस मंदी की वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। लगातार हो रहे नुकसान को कम करने के लिए कार कंपनियों ने डिस्काउंट का रास्ता अपनाया है। डिस्काउंट देने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब हुंडई का नाम भी शामिल हो गया है। आपको बता दें कि हुंडई की कारों पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर को अब महज 6 दिन का समय बाकी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हुंडई की किन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

सैंट्रो

Hyundai Santro को भारत में खूब पसंद किया जाता है ऐसे में कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है वहीं इस कार पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।

ग्रैंड आई10

HYundai Grand i10 पर कंपनी 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है साथ ही इस कार पर आपको 30,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।

हुंडई आई20

हुंडई की आई20 एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसपर आपको 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट कंपनी की तरफ से ऑफर किया जा रहा है।

हुंडई वर्ना

हुंडई वर्ना इस कार पर भी कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा लेकिन 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट इस कार पर मिल रहा है।