5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोपितों की हो गिरफ्तारी

कांग्रेस के एससी एसटी जिलाध्यक्ष का धरना जारी
2 min read
Google source verification
pratapgarh

आरोपितों की हो गिरफ्तारी

आरोपितों की हो गिरफ्तारी
सालमगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी साखथली में एक बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वंचित आरोपितों की गिरफ्तारी व सालमगढ़ थाने के पुलिसकर्मियों का तबादला करने की मांग को लेकर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामलाल मीणा का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।बड़ीसाखथली में गत दिनों आदिवासी बच्चे खजूर खाने के लिए आए थे।जहां कुछ लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट की और एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया था।इस मामले में सही कार्रवाईऔर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामलाल मीणा के नेतृत्व में थाने के बाहर धरना दिया जा रहा है। यहां धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।


सजगता से टला हादसा
कुलथाना यहां गांव में शनिवार को गैस टंकी में आग लग गई। गृहमालिक की सतर्कता से टंकी को बाहर फैंक दी। इससे हादसा टल गया।गावं के पप्पूलाल पूर्बिया के घर में गैस चूल्हे पर महिलाएं खाना बना रही थी। इस दौरान टंकी में लिकेज होने से भभक गई।इस पर पप्पू ने गैस टंकी और चूल्हा उठाया और बाहर फेंक दिया।इस दौरान गांव के प्रकाशदास बैरागी ने प्रतापगढ़ गैस सर्विस पर फोन लगाया। जहां से टेक्नीशियन महावीरसिंह कुलथाना पहुंचा। आग बुझाई और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

मोटरसाइकिल चोरी
सालमगढ़ दलोट कस्बे में शुक्रवार रात को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई।इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव लवकुमार जैन के यहां एमपी के बडनग़र के कढ़ाई हिंगोरिया निवासी ओमप्रकाश जैन आए हुए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल घर से बाहर खड़ी की।शाम को वे जब बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब मिली।इस पर सालमगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।

निर्जला एकादशी पर हुई कई आयोजन
अमलावद निर्जला एकादशी पर शनिवार को गांव में कलश यात्रा निकली गई। जिसमें हनुमान मंदिर से कलश भरे गए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कई लोगों भरकर गांवों में होकर निकले। कलश यात्रा में कई लोग मौजूद थे।