
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के अरनोद कस्बे में मंगलवार तड़के एसबीआई बैंक में चोरी ( Robbery Attempt in Bank ) का प्रयास किया गया। लेकिन वहां तैनात गार्ड की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। इस दौरान लुटेरों ने गार्ड पर भी हमला किया जिसमें उसे कुछ चोट भी आई है। लेकिन गार्ड ने एटीएम ( ATM ) में घुसकर अपनी जान बचाई और सजकता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। ऐसे में लुटेरों का बैंक में चोरी करने का प्रयास विफल हो गया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे वहां से भाग गए। गौरतलब है कि शहर में इस तरह की वारदाते बढ़ती जा रही हैं।
सीसीटीवी कैमरा पर लगाई मिट्टी
इससे पहले चोरों ने मुख्य बैंक का शटर तोड़कर ऊंचा कर दिया और सीसीटीवी कैमरे के आगे मिट्टी भी लगा दी जिससे वारदार कैमरे में रिकार्ड न हो सके। इस संबंध में बैंक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Updated on:
16 Jun 2020, 2:15 PM IST
Published on:
16 Jun 2020, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.