6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरवाहे पर हमला, बकरिया चुरा ले गए चोर

चोरों ने हमला बोल दिया।
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh



प्रतापगढ़
सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के कालाकोट के पास सोमवार सुबह बकरियां चरा रहे तीन लोगों पर एकाएक चोरों ने हमला बोल दिया।
हमले में एक चरवाहा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कालाकोट निवासी देवा पुत्र भेरा मीणा, सरीपीपली निवासी राया मीणा और बापू मीणा अभयारण्य में बकरियां चरा रहे थे। तभी चोर गिरोह वहां आ धमका और मारपीट की। पथराव किया और कई बकरियां चुरा ले गए। इस दौरान सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चरवाहों को गांव में लाया गया।

मार्फिन का नियम हटाने की मांग
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में दिया वित्त राज्य मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
छोटीसादड़ी
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में अफीम किसानों की विविध मांगों को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र रेगर को वित्त राज्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राजमल जणवा ने बताया कि मार्फिन का नियम हटाने को लेकर पूरे प्रदेश में कई बार किसान संघ के नेतृत्व ज्ञापन दिए है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।
समय रहते किसानों की यह मह्त्वपूर्ण मांगे नहीं मानी गई तो भारतीय किसान संघ पूरे प्रदेश में अन्दोलन करेगा।
जिला मंत्री ताराचन्द पाटीदार ने बताया की अफीम में मार्फिन कम या ज्यादा आना किसान के हाथ में नहीं है। इसमें किसान का कोई दोष नहीं है। इसमें संशोधन की मांग की गई है।
नई नीति सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में घोषित कर पट्टे वितरित किए जाए। ताकि किसान सही समय पर व अनुकूलता के साथ फसल की बुवाई कर सके।
ज्ञापन देते समय जिला उपाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, तहसील उपाध्यक्ष मोहनलाल जाट, मोडीराम प्रजापत, जैविक प्रमुख सुनील कुमावत, कारूलाल मीणा, सुन्दरलाल पाटीदार, रामेश्वरलाल पाटीदार, गजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रवीण कुमावत, सत्यनारायण जणवा आदि किसान मौजूद थे।
----
भंवरमाता मंदिर में लगेगा हरियाली अमावस्या का मेला
छोटीसादड़ी
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री भंवरमाता मंदिर पर भंवरमाता ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय मेला 11 अगस्त को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर मेला आयोजित किया जाएगा। श्री भंवर माता दर्शनीय स्थल विकास एवं सेवा ट्रस्ट के मंत्री प्रहलादराय साहू ने बताया कि मेले में दुकानदार ट्रस्ट की रसीद प्राप्त कर ही दुकान लगा सकेंगे। मेले में ट्रस्ट की ओर से पुलिस, चिकित्सा स्काउड, अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठन व्यवस्था में रहेंगे। दुकानदार प्लास्टिक थैली का उपयोग ना करें स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की है।