6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटा-बहू गए प्रयाग राज कुंभ नहाने, लूटेरों ने पीछे से कर डाली दादी-पोते की हत्या

बेटा-बहू गए प्रयाग राज कुंभ नहाने, लूटेरों ने पीछे से कर डाली दादी-पोते की हत्या
less than 1 minute read
Google source verification
pratapgarh

बेटा-बहू गए प्रयाग राज कुंभ नहाने, लूटेरों ने पीछे से कर डाली दादी-पोते की हत्या

प्रतापगढ़। शहर के गाजी चौराहे के पास सोमवार रात बदमाशों ने ईंट से कूचकर दादी-पोते की हत्या कर घर से नकदी व जेवर लूट ले गए। सुबह भवन निर्माण करने वाले मजदूरों के पहुंचने पर घटना का पता लगने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

डबल मर्डर के बाद फैली सनसनी

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। दरअसल, गाजी चौराहा निवासी सरस्वती पत्नी स्व. मोती लाल गुप्ता अपने बहू-बेटे व तीन पोतों के साथ रहती थी। सोमवार को उसका बेटा धर्मेंद्र, बहू राधा दो साल के बेटे विराज को लेकर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज कुंभ चले गए। सरस्वती आठ साल के पोते अनमोल और पांच साल के अमर के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला।

मौके पर लगी लोगों की भीड़

जब मंगलवार को भवन निर्माण करने वाले मजदूर पहुंचे तो देखा सरस्वती और अनमोल की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी, जबकि अमर सो रहा था। मजदूरों ने फोन पर उसके बेटे और बहू को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसपी एस आनंद, एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र, पश्चिमी शिवाजी शुक्ल मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। डबल मर्डर की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।